फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rural drinking water connection will be connected with family ID

फैमिली आईडी से जुड़ेंगे ग्रामीण पेयजल कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rural drinking water connection will be connected with family ID
कैथल। पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने के लिए अग्रसेन धर्मशाला में बृहस्पतिवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रशिक्षण शिविर लगाया। इसमें करीब 250 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने उन्हें कई जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोगों को जल संरक्षण और पेयजल बिल भरने के लिए प्रेरित करें। जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्र के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के विश्वास पोर्टल पर एक लाख 33 हजार 395 कनेक्शन स्वीकृत हैं। इनमें से 54,552 कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से ऑटोमेटिक लिंक किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कैथल खंड में 14,630, पूंडरी खंड में 9897, ढांड खंड में 6817, गुहला खंड में 5748, सीवन खंड में 3812, कलायत खंड में 7372, राजौंद खंड में 6276 कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से ऑटोमेटिक लिंक किए जा चुके हैं। अभी 78,843 पेयजल कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से लिंक करना शेष है। इस मौके पर ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार, विष्णु शर्मा, रघबीर सिंह, चंद्रशेखर, साहिब सिंह व बलकार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed