{"_id":"68fbd3c1953bcb13340c5185","slug":"run-for-unity-will-be-held-on-31st-on-national-unity-day-kaithal-news-c-245-1-kht1011-139716-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 को होगी रन फोर यूनिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 को होगी रन फोर यूनिटी
Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते नगर आयुक्त कपिल शर्मा।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्तूबर को जिला स्तर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में सेक्टर 21 स्थित चौधरी छोटू राम इनडोर खेल स्टेडियम से सुबह छह बजे शुरू होगा।
नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने सेक्टर-20 मार्केट स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय रहते तैयारियां पूर्ण करें और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
रन फॉर यूनिटी स्टेडियम से शुरू होकर चौ. छोटू राम चौक, ढांड रोड, सावित्री भाई फुले चौक, लाला चरण दास मार्ग होते हुए वापस खेल स्टेडियम में संपन्न होगी। जिला के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं और अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। इस मौके पर डीएसपी सुशील प्रकाश, जीएम रोडवेज कमलजीत, डीडीपीओ रितू लाठर, सतबीर सिंह, मनोज कुमार, गुरमीत और राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर सफाई के निर्देश
नगर आयुक्त ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रन फॉर यूनिटी और राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ कार्यक्रम के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित करें। नगर परिषद विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल और शहर में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की लाने-ले जाने की व्यवस्था करेगा, जिसमें हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक द्वारा बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खेल विभाग कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा, रूट मार्ग, खिलाड़ियों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध करेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जलपान और डिपो होल्डर की उपस्थिति सुनिश्चित करेगा। जन स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराएगा। स्वास्थ्य विभाग आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और एम्बुलेंस सुविधा सुनिश्चित करेगा। वन विभाग रूट पर पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य देखेगा। जिला परिषद विभाग स्वयं सहायता समूह और डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज के प्रिंसिपल के नेतृत्व में कर्मचारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेगा। डीडीपीओ द्वारा सरपंचों, पंचों, चौकीदारों और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करवाई जाएगी।