फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rubal who became a judge in Rajasthan was welcomed

Kaithal News: राजस्थान में जज बनी रूबल का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rubal who became a judge in Rajasthan was welcomed
कैथल। कलायत विधानसभा क्षेत्र के सिसमौर गांव की 25 वर्षीय बेटी रूबल अब राजस्थान राज्य में जज बन गई है। किसान परिवार से संबंध रखने वाली बेटी ने 76वें रैंक के साथ राजस्थान राज्य न्यायिक परीक्षा पास की। रूबल के ताऊ करनैल सिंह ने बताया कि यह कलायत के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के इतिहास में अपनी तरह की बड़ी सफलता है।
विज्ञापन

रूबल के सम्मान में राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल कैथल में स्वागत किया। रूबल ने बताया कि उन्होंने उच्च शिक्षा राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल कैथल से हासिल की। फिर उन्होंने जिला सोनीपत के गांव खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में प्रवेश पाया। विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए परिवार और इलाके का नाम न्यायिक क्षेत्र में चमकाने की राह चुनी।
विज्ञापन

बीएलएलबी करने वाली इस बेटी के जज बनने के सपने को साकार करने में परिवार की अहम भूमिका रही। स्कूल निदेशक लाभ सिंह लैलर ने बताया कि रूबल के पिता बलजीत सिंह का 22 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। विधवा माता प्रीति, भाई रणदीप, बहन रूबी और परिवार के लोगों ने उसकी हिम्मत को बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हौसले से रूबल के लिए न्यायिक परीक्षा पास करने मेंं सहारा दिया। ग्रामीणोंं ने बताया कि रूबल ने न्यायिक परीक्षा में सफलता पाकर ग्रामीण अंचल का सिर सम्मान से ऊंचा किया है। रूबल ने कहा कि उन्हें स्कूल से ही अनुशासन में रहने की शिक्षा मिली है। अब शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है।

उन्होंने बताया कि तैयारी के समय में सोशल मीडिया से दूर रही। सोशल मीडिया पर केवल अच्छी सामग्री से ही सीखना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक लाभ सिंह लैलर और प्रधानाचार्या मंजू रानी ने रूबल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed