फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RSS volunteers took out a procession

Kaithal News: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Thu, 12 Jun 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
RSS volunteers took out a procession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा प्रांत के घोष वर्ग कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वयंसेवकों ने यात्रा निकाली। इसमें 300 से अधिक सिर्फ घोष वर्ग के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। उनके हाथों में लाठियां लिए थे।

कार्यक्रम में हरियाणा प्रांत के 300 वादक विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण ले रहे। घोष वर्ग के स्वयंसेवकों का पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से निकला।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का समापन 12 जून को होना है। बुधवार को हुए कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों को संगीत व संघ घोष वाद्यों के वादन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद ब्राह्मण धर्मशाला में शाम छह बजे से कार्यक्रम की शुरुआत पथ संचलन से हुई। पंक्तिबद्ध स्वयंसेवक हाथों में अपने-अपने वाद्य लिए, एक-दूसरे से कदम से कदम मिलाते हुए कैथल शहर में निकले। अम्बेडकर चौक पर बाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों ने पुष्पवर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने दो मिनट रुककर घोष बजाया और देश भक्ति की धुन बजा कर समां बांध दिया। इस दौरान संघ पदाधिकारियों में वर्ग कार्यवाह संजीव, प्रान्त घोष प्रमुख सन्नी, वर्ग व्यवस्था प्रमुख संजय रावल, विभाग प्रचारक जितेन्द्र, जिला कार्यवाह मुकेश जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed