फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 92 lakh hanging for players' reward due to non-verification of documents

दस्तावेज तस्दीक नहीं होने पर खिलाड़ियों के इनाम के लटके 92 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rs 92 lakh hanging for players' reward due to non-verification of documents
Rs 92 lakh hanging for players' reward due to non-verification of documents - फोटो : Kaithal
जिला खेल विभाग की ओर से दस्तावेज तस्दीक नहीं कर पाने के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी इनाम की राशि से वंचित हैं। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने से तीन साल पहले खेलो हरियाणा मुकाबले में जीतने वाले खिलाड़ियों को आज तक इनाम की राशि भुगतान नहीं की गई है। वहीं इस साल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 118 खिलाड़ियों को इनाम राशि की सूची भी विभाग सत्यापन नहीं करवा पाया है। यही वजह है कि खिलाड़ियों को दिए जाने वाली 92 लाख रुपये की राशि अटकी हुई।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग समय पर खिलाड़ियों के कागजात तस्दीक नहीं कर पा रहा है। तीन साल पहले खेलो हरियाणा मुकाबले में तो इनाम देने के लिए फर्जी नाम सूची में जोड़ते हुए डीसी को भेज दिए गए थे। जिन पर तत्कालीन डीसी ने तुरंत रोक लगाते हुए कमेटी का गठन कर सूची की समीक्षा करवाई थी। जिसमें से काफी संख्या में फर्जी नाम हटाए गए थे। इसके बावजूद पात्र खिलाड़ी आज तक इनामी राशि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी जीवन, बलदेव, मुनीम, अलीसा, हरसिमरनजीत कौर, सिमरनजीत कौर, ज्ञान सिंह, विश्वजीत, अजीता सहित अन्य ने कहा कि तीन साल पहले खेलो हरियाणा के मुकाबलों के खिलाड़ियों को नकद इनाम दिया जाना था, जो आज तक नहीं दिया गया। नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर पदक विजेताओं के करीब 92 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर 50 हजार, रजत पदक पर 30 व कांस्य पदक पर 20 हजार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर 3 लाख, रजत पदक जीतने पर 2 लाख व कांस्य पदक जीतने पर एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि तीन साल पहले तत्कालीन खेल अधिकारी के माध्यम से भेजी गई सूची को तत्कालीन डीसी ने जांच के लिए रोक दिया था। जब तक सूची की जांच हुई, तब तक बजट जारी करने का समय निकल गया। अब सूची तैयार है। डीसी की अनुमति मिलने के बाद विभाग से बजट मांगा जाएगा, इसके बाद खेलो हरियाणा के खिलाड़ियों को इनाम दिया जाएगा। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों को मिलने वाली 92 लाख रुपये की सूची को डीसी ने संबंधित अधिकारी से हस्ताक्षर करवाने के लिए कहा है। अब यह फाइल फिर से डीसी को भेजी जाएगी। उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों को भी जल्द ही इनाम राशि दी जाएगी।
खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खेलो हरियाणा मुुकाबले में ऐसे खिलाड़ियों के नाम इनामी सूची में डाल दिए थे, जो खेले ही नहीं। ऐसे मुकाबले दिखा दिए गए थे, जो हुए ही नहीं। जिस कारण तत्कालीन डीसी ने यह सूची रोकी थी। इसकी जांच के बाद कई खिलाड़ियों के नाम हटाए गए थे।

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि उनके पास करीब 92 लाख रुपये की राशि के लिए जो फाइल आई थी, उस पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। उन्होंने इसे संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर करवाकर पुट अप करने को कहा है। तीन साल पहले का इनाम यदि कोई लंबित है तो वह उनकी जानकारी में नहीं है। लंबित है तो उसे दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed