{"_id":"65d7b40b96f8e94e1b059927","slug":"rs-85-lakh-taken-in-the-name-of-divorce-settlement-kaithal-news-c-18-1-knl1004-333226-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तलाक समझौता के नाम पर लिए 8.5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तलाक समझौता के नाम पर लिए 8.5 लाख रुपये
Fri, 23 Feb 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तलाक के लिए समझौता करने के नाम पर एक विवाहिता ने पति के परिवार से आठ लाख 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन बाद में समझौता करने से वह मुकर गई। पुलिस ने उस युवती सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने न्यायालय का सहारा लिया। उसके आदेश पर यह केस दर्ज हुआ है।
जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत के अनुसार फरवरी 2017 में उसके बेटे की शादी करनाल के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। कुछ मतभेदों के कारण युवती ने अक्तूबर 2018 में उसके बेटे को छोड़ दिया। युवती ने तलाक को लेकर न्यायपालिका में याचिका दायर कर दी। उसके बाद उनकी जवाहर पार्क कैथल में पंचायत हुई और युवक व युवती ने तलाक लेने के लिए पंचायत में समझौता कर लिया। समझौते के नाम पर युवती ने आठ लाख 50 हजार रुपये मांगे, जिस पर पंचायतियों ने भी सहमति जताई।
उन्होंने युवती को रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद भी युवती समझौता करने से मुकर गई। बार-बार कहने पर युवती व उसके सहयोगियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके युवती ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने पंचायत में पहुंचे छह अन्य लोगों पर भी युवती का साथ देने का आरोप लगाया है। शहर थाना एसएचओ बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।