फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 4.12 lakh looted by luring profit

Kaithal News: मुनाफे का लालच देकर 4.12 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.12 lakh looted by luring profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के एक युवक से शेयर मार्केट में रुपये लगा मुनाफा कमाने का लालच देकर चार लाख 12 हजार रुपये की ठगी कर ली। पहले तो एक लाख रुपये लगवाकर मुनाफा दिखाया, लेकिन उसे निकलवाने के नाम और रुपये लगवाए। बाद में एप को ही बंद कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

साइबर थाना में दी शिकायत में अशोका सिनेमा रोड कैथल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह शेयर मार्केट का काम करता है। उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर काफी मुनाफा कमाने की बात कही गई। उसने उस पर क्लिक किया तो वह पाथ ऑफ ड्रीम क्लब 763 नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया।
विज्ञापन


वह करीब एक सप्ताह तक उसको देखता रहा। फिर उसने मैसेज करके पूछा कि इसमें इन्वेस्ट कैसे करते हैं। उसके पास एक मोबाइल नंबर से काल आई, जिसमें पाथ ऑफ ड्रीम क्लब की मैनेजर आरोही शर्मा से बात हुई। उसने शेयर मार्केट में एक लाख रुपये लगाने की बात कही तो आरोही ने आधार कार्ड व पेन कार्ड की फोटो मंगवा ली और उसके पास एक लिंक भेज दिया। उस पर क्लिक करके उसने रुपये लगा दिए, लेकिन मुनाफा होने के बाद राशि नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने आरोही को फोन किया तो उसने बताया कि मुनाफा पाने के लिए और रुपये लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed