{"_id":"68c33190218be99e640bf1ab","slug":"rs-3383-lakh-will-be-spent-on-kallar-mazra-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-736967-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कल्लर माजरा रोड पर खर्च होंगे 33.83 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कल्लर माजरा रोड पर खर्च होंगे 33.83 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। चीका-पिहोवा रोड से गांव कल्लर माजरा तक सड़क निर्माण के लिए पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने वीरवार को विधिवत रूप से शिलान्यास किया। करीब 33 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क कई गांवों के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी।
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिसके कारण कल्लर माजरा, डेरा बाजीगर, बदसूई, ढंढोता, पपराला, बौपुर और कम्हेड़ी के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते आए हैं और आगे भी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्पर रहेंगे।
बाजीगर ने बताया कि दो साल पहले गुहला-भाटियां सड़क टूट गई थी। इसकी मरम्मत के लिए क्षेत्र के लोग निरंतर मांग कर रहे थे। बाजीगर ने बताया इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने दो करोड़ 75 लाख 33 हजार रुपए की राशि मंजूर की हैं। यह भी बताया कि गुहला क्षेत्र की 58 सड़कें मंजूर की जा चुकी हैं और बारिश के बाद इनकी मरम्मत शुरू होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन गुहला के प्रधान अमरजीत सिंह, बलवंत बाजीगर, निर्भय औलख, हरजोत वड़ैच, हरमेल सिंह, सोनू कालड़ा, भल्ला प्रेमी, अमन और जरनैल पूनिया उपस्थित रहे।