{"_id":"6afc95e98072e69617015f13","slug":"rs-309-lakh-siphoned-off-from-farmers-account-after-hacking-his-mobile-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158001-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोबाइल हैक कर किसान के खाते से निकाले 3.09 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोबाइल हैक कर किसान के खाते से निकाले 3.09 लाख रुपये
विज्ञापन
कैथल। गुहला क्षेत्र के गांव सुल्तानियां निवासी एक किसान के मोबाइल फोन को हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से 3 लाख 9 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने चार दिन में चार बार ट्रांजेक्शन कर वारदात को अंजाम दिया।
किसान को मोबाइल पर पहली बार 95 हजार रुपये कटने का मैसेज मिला था। इसके बाद बैंक में जाकर खाते की जांच करवाई तो बैलेंस शून्य मिला। पुलिस को दी शिकायत में गांव सुल्तानियां निवासी मिश्रा ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं और अनपढ़ हैं। उनका पीडल गांव स्थित आईडीबीआई बैंक में खाता है। खाते से मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ था और गूगल पे की सुविधा भी चालू थी।
7 नवंबर को उनके मोबाइल पर यूपीआई के माध्यम से 95 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद दिवाली के कारण बैंक में तीन दिन छुट्टियां होने से वह खाते की जांच नहीं करवा सका। शिकायतकर्ता के अनुसार 11 नवंबर को बैंक शाखा में जाकर खाते की जांच करवाई तो उसमें बैलेंस शून्य मिला। बैंक स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि 7 नवंबर को 95 हजार, 8 नवंबर को 95 हजार, 9 नवंबर को 95 हजार और 10 नवंबर को 24 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। इन सभी ट्रांजेक्शन को उसने स्वयं नहीं किया था। उनके अनुसार सात नवंबर के बाद मोबाइल पर रुपये कटने के अन्य मैसेज भी नहीं मिले।
विज्ञापन
बैंक में बंद करवाई ऑनलाइन सुविधा
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना का पता चलने के बाद उन्होंने बैंक में गूगल पे की ऑनलाइन सुविधा बंद करवा दी और मोबाइल फोन को भी रीसेट करवाया। बाद में आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर यूपीआई के जरिये रकम निकाली है। इसके बाद 14 नवंबर को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। ऑनलाइन शिकायत में पूरा विवरण नहीं होने के कारण साइबर अपराध थाने में अलग से लिखित शिकायत दी।
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि साइबर अपराध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की आगामी जांच एएसआई सुरेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान करने और ठगी की गई रकम का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।