{"_id":"69d8092b26cb6b0e2c07acc1","slug":"rs-120-crore-embezzled-in-a-land-deal-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147666-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जमीन के सौदे में 1.20 करोड़ की रकम हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जमीन के सौदे में 1.20 करोड़ की रकम हड़पी
Fri, 10 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शेरगढ़ गांव में 32 कनाल कृषि भूमि बेचने के नाम पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव शेरगढ़ निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही सोनिया, राजेंद्र कुमार, जगदीप सिंह, अमरपति और बालाजी कॉलोनी, कैथल निवासी राज कुमार से उनके पारिवारिक संबंध हैं और सभी का घर पर आना-जाना था।
शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2024 में आरोपियों ने 32 कनाल कृषि भूमि बेचने का प्रस्ताव रखा, जो जगदीप सिंह के नाम थी, जबकि सोनिया और राजेंद्र कुमार के पास उसका मुख्त्यारनामा था। कागजात दिखाकर और विदेश (अमेरिका) में रह रहे जगदीप से बातचीत करवाकर सौदा 63 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि एक जनवरी 2025 को संदीप ने अपने और अपने भाई कुलदीप सिंह के बैंक खातों से 20 लाख रुपये तथा 6 जनवरी को अपनी माता कृष्णा देवी के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा 90 लाख रुपये नकद दिए गए।
इसके बाद कैथल तहसील में कृष्णा देवी के नाम जमीन खरीद का इकरारनामा (बयाना) तैयार किया गया, जिस पर आरोपियों ने हस्ताक्षर कर रकम प्राप्ति की रसीद भी दी। रजिस्ट्री की तारीख 15 अक्तूबर तय हुई, लेकिन आरोपियों ने 10 अक्तूबर को ही जमीन की रजिस्ट्री राज कुमार के नाम करवा दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने साजिश के तहत 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।