{"_id":"61269a228ebc3e7a18371a3c","slug":"rs-10-33-crore-will-be-spent-on-seven-roads-kaithal-news-knl81093615","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सड़कों पर खर्च होंगे 10.33 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सड़कों पर खर्च होंगे 10.33 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने गुहला की सात सड़कों के लिए 10.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। जिससे लोगों को काफी सुविधा रहेगी। इन सड़कों में गांव गगड़पुर से डेरा संगवाला तक 1 करोड़ 30 लाख रुपये से, खराल से अप्रोच रोड तक 64 लाख रुपये, गांव थेह खरक से गोघ तक 1 करोड़ 22 लाख रुपये तथा अजीमगढ़ से सामाना पंजाब बार्डर तक 1 करोड़ 12 लाख रुपये, दाबा, रत्ताखेड़ा लुकमान सदरेहड़ी से पंजाब सीमा तक सड़क निर्माण होगा। इसके अलावा मीरापुर ब्रिज रोड से बाबा ढकवाल समाध तक तथा खरौदी से खरकड़ा सड़कों की लोक निर्माण विभाग से पहले स्वीकृति मिल चुकी है। अब इन तीन सड़कों के दोबारा अनुमानित लागत 6 करोड़ 5 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
यह जानकारी देते हुए विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़कें काफी ज्यादा टूट गई थीं, जिससे आमजन को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।