{"_id":"68b9f64f14751fcbe3035977","slug":"roof-collapsed-in-dubbal-village-buffalo-died-after-getting-buried-under-the-rubble-four-animals-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-731583-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुब्बल गांव में गिरी छत, मलबे में दबकर भैंस मरी, चार पशु जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुब्बल गांव में गिरी छत, मलबे में दबकर भैंस मरी, चार पशु जख्मी
Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। लगातार हो रही बारिश से दुब्बल में एक मकान की छत गिर जाने से मलबे में दबकर भैंस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य पशु घायल हो गए। विकास पुत्र गुरनाम सिंह ने बताया कि कई दिनों से जारी बरसात के कारण उनके मकान में दरारें आ गई थीं। पशुओं को बांधने वाला बरामदा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा और पशु मलबे में दब गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल पशुओं को मलबे से बाहर निकाला गया और पशुपालन विभाग को सूचना दी गई, ताकि उनकी देखभाल की जा सके।
ग्राम सरपंच सुखदेव, पंचायत समिति सदस्य रामफल सिंह, गुरुदेव और नरेश कुमार ने बताया कि मलबे में दबे पशुओं में से चार का इलाज चल रहा है, जबकि एक भैंस की मौत हो गई।
विकास ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई कर उनके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि इसी गांव में गोपी पुत्र मुंशी राम का चौबारा भी बरसात के कारण गिर गया है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक
विज्ञापन
कोई कार्रवाई नहीं की है। गोपी राम ने प्रशासन से मुआवजे की
मांग की है।