{"_id":"67ddbe5c1369733d94010ad0","slug":"role-will-have-to-be-played-on-groundwater-conservation-sdo-kaithal-news-c-18-1-knl1004-607068-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल संरक्षण पर निभानी होगी भूमिका : एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल संरक्षण पर निभानी होगी भूमिका : एसडीओ
Sat, 22 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला के बीडीपीओ हाॅल में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से अटल भूजल योजना के तहत शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीओ अजमेर सिंह ने कहा कि भूजल संरक्षण एवं प्रबंधन को लेकर हर व्यक्ति को अपना रोल समझने की जरूरत है। भूजल सहेली ग्राम स्तर पर इसमें अपना योगदान दे सकती हैं।
आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने पीपीटी के जरिए लाइन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ साथ भूजल सहेलियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि भूजल के बेहतर प्रबंधन और संरक्षण को लेकर ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें अटल जल मोबाइल एप के महत्व और इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी।
भूजल विशेषज्ञ शिव कुमार ने सप्लाई साइड के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विभाग से खंड कृषि अधिकारी डा. अमी लाल, टीए डा. नरेंद्र कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से राहुल शर्मा, बागवानी विभाग से जोधा सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग से रघबीर सिंह, शिक्षा विभाग से चरणजीत कौर, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर शर्मिला व सरिता मौजूद रहे। अध्यक्षता चीका एसडीओ अजमेर सिंह ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर अटल भूजल योजना से कृषि विशेषज्ञ विशाल कांबोज, डीईओ विनय बंसल, डीआईपी से शोभित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद