{"_id":"66aaca09e505e1802f094507","slug":"rohit-first-in-running-mohit-first-in-long-jump-kaithal-news-c-18-1-knl1004-443060-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दौड़ में रोहित, लंबी कूद में मोहित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दौड़ में रोहित, लंबी कूद में मोहित प्रथम
Thu, 01 Aug 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित बाल उपवन आश्रम कोठी गेट कैथल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में रोहित और लंबी कूद में मोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार और संरक्षण अधिकारी कोमल ने किया। यहां पहुंचने पर आश्रम के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों के बिना जीवन अधूरा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये के इनाम दिए जा रहे हैं और साथ ही अच्छी नौकरी भी मिल रही है। तभी आज युवाओं का रुझान खेलों के प्रति बढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान दौड़ के साथ लंबी कूद का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।