फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roheda's Nishtha won the silver medal at the state level

Kaithal News: रोहेड़ा की निष्ठा ने प्रदेश स्तर पर जीता रजत पदक

Fri, 14 Nov 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roheda's Nishtha won the silver medal at the state level
राजौद। बेटी निष्ठा का नोटों की माला से ग्रामीण स्वागत करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। गांव रोहेड़ा की बेटी निष्ठा ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। निष्ठा की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उसका स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित कर गर्व व्यक्त किया।

खिलाड़ी निष्ठा ने रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता के 34 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उसकी जीत पर गांव में डीजे की थाप पर विजय जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने उसे नोटों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


अखाड़ा संचालक किताब सिंह पहलवान ने बताया कि निष्ठा उनके अखाड़े की प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उसने पहले जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश प्रतियोगिता में स्थान बनाया था। अब प्रदेश स्तर पर रजत पदक जीतकर उसने यह साबित किया है कि मेहनत और अनुशासन से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निष्ठा शुरू से ही खेलों में रुचि रखती है और हर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई है। उसकी सफलता से गांव की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि यदि ठान लिया जाए तो वे भी हर क्षेत्र में ऊंचाइयां छू सकती हैं।


गांववासियों ने कहा कि निष्ठा ने अपने परिश्रम और समर्पण से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे गांव का नाम गर्व से ऊंचा किया है। समारोह में उपस्थित ग्रामीणों, शिक्षकों और खिलाड़ियों ने निष्ठा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed