फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rod altercation murder

कहासुनी में रॉड से हत्या

Fri, 20 Jun 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rod altercation murder
गांव कुलतारण में रंजिश में एक व्यक्ति ने दूसरे पर एल्युमीनियम की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति ने शुक्रवार को सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलतारण निवासी बारू राम ने बताया कि उसका भाई 50 वर्षीय शीशपाल मजदूरी करता है।
विज्ञापन


वह वीरवार रात को गांव के ही विनोद ऊर्फ मोदी के साथ गांव की कश्यप चौपाल में बैठा था। इस बीच तीखी बहस के बाद उनका आपस में झगड़ा हो गया।

पुरानी रंजिश के चलते झगड़े में विनोद ने उसके भाई पर एल्युमीनियम की रॉड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई रत्ना  उसे वहां से उठाकर घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे उसे अस्पताल पहुंचे। लेकिन शुक्रवार को सुबह उसके भाई ने दम तोड़ दिया। शिकायत में बारू राम ने कहा कि विनोद ने रंजिश के कारण उसके भाई पर हमला कर हत्या की है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है। वहीं शुक्रवार शाम को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

मृतक के 2लड़के और 3 बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उसके भाई रत्ना ने बताया कि शुक्रवार को ही बड़ी लड़की का रिश्ता तय किया जाना था।


लेकिन शुक्रवार को ही उसकी मौत हो गई। जिस कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जांच अधिकारी एएसआई राजफूल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed