फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   roasways bus fire

रोडवेज की चलती बस में लगी आग बाल-बाल बचे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
roasways bus fire
करनाल से कैथल आ रही हरियाणा रोडवेज की बस में सोमवार सुबह गांव मूंदड़ी के निकट अचानक आग लग गई। जिससे बस चालक व यात्रियों में भगदड़ मच गई। हालांकि आग पर मिट्टी व अन्य साधनों से काबू पा लिया गया। घटना मेें सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार करनाल डिपो की बस सुबह करीब 8 बजे कैथल के लिए रवाना हुई। जो लगभग सवा दस बजे कैथल के मूंदड़ी गांव से कुछ दूरी पर पहुुंची थी। अचानक चलती बस में इंजन से जुड़ी वायर में किसी कारण से आग लग गई। चालक सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें चलती बस में तार जलने की बू आई। बस को रोककर चेक किया तो इंजन के पास लगी तारों में हल्की आग लगी हुई थी। जिस पर मिट्टी व पानी के द्वारा काबू पा लिया गया था। जिसकी सूचना डिपो में भेजी गई। इसके बाद बस वहीं खड़ी की गई और यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। उन्होंने बताया कि शाम के समय गाड़ियों की रिपेयरिंग तसल्ली से नहीं होती। जिससे अचानक कई बार बसों के अचानक ब्रेक फेल हो जाते हैं। बस में 60-70 सवारियां बैठी थीं। जिनमें से अधिकतर कैथल जिला के आस-पास के गांव के यात्री सवार थे।
विज्ञापन

आगजनी की घटना सुनते ही बस में सवार यात्रियों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। लेकिन पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। बस चालक ने बताया कि आगजनी की घटना के बारे में डिपो में फोन के जरिए सूचना दी गई थी। विभाग की तरफ से क्रेन किसी वीआईईपी की ड्यूटी में गई हुई को लेकर जवाब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम रोडवेज रामकुमार ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। यदि सूचना मिलती तो वे मौके पर जाते। यदि बस करनाल डिपो की थी तो कार्रवाई भी जो करनी है, करनाल डिपो से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed