फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   roadways, workers, get meeting, protest, kaithal

रोडवेज कर्मचारी नौ को चंडीगढ़ में भरेंगे हुंकार

Sun, 07 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 07 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
roadways, workers, get meeting, protest, kaithal
रोडवेज कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा रोडवेज बचाओ संघर्ष समिति के अह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों की गेट मीटिंग शनिवार को नए बस स्टैंड पर संपन्न हुई। गेट मीटिंग की अध्यक्षता डिपो के सभी संगठनों के प्रधान लखपत सिंह, कृृष्ण गुलियाना, ज्ञान सिंह, महावीर सिंह, राजबीर भाना व रामचरण शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने नई परिवहन नीति व अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग एमएस ढिल्लो पर रोडवेज कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा धोखा करवाने का आरोप भी लगाया। मंच का संचालन डिपो सचिव सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन


संगठनों के केंद्रीय कमेटी के सदस्य रणबीर शर्मा, जोगा सिह, मांगे राम शर्मा, जसबीर सिंह व आनंद शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा जो यह नई परिवहन नीति जारी की गई है उसको लेकर कर्मचारियों में गहरा रोष है। उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमएस ढिल्लों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ढिल्लों की ओर से सरकार को गुमराह करके गलत रिपोर्ट भेजी जा रही है। जबकि हर पंचायत सरकारी बस की मांग कर रही है। अधिकारियों का यही रवैया रहा तो आने वाली 9 मई को अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग एमएस ढिल्लों के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय पर रोडवेज के कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।  इस अवसर पर रामफल सिरटा, सतपाल शर्मा, विमल कुमार, बारू राम, रविन्द्र कुमार, बलवान सिंह कुंडु, सुरजन रोड, रामपाल नैणा, सतबीर सिंह, सुरेश मराठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed