फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways changed timings on rural routes

Kaithal News: रोडवेज ने ग्रामीण रूटों पर बदला समय

Sun, 03 Mar 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways changed timings on rural routes
कैथल। मौसम में परिवर्तन और दिन बड़े होने के बाद अब रोडवेज ने ग्रामीण रूटों पर चलने वाली कुछ बसों के समय में बदलाव किया है। पूंडरी, पाई और सिरसल गांव में जाने वाली ये बसें अब शाम पांच व साढ़े पांच की बजाय छह और साढ़े छह बजे गांव में पहुंचेंगी। रोडवेज ने यह फैसला गर्मी का मौसम शुरू होने के चलते लिया है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही रोडवेज ने कॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य ग्रामीण यात्रियों की मांग पर ग्रामीण रूटों पर बसों को शुरू किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिपो में बसों की संख्या बढ़ रही है इसके साथ ही विभाग की ओर से ग्रामीण रूटों पर भी बसें शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत पूंडरी के अलावा राजौंद और कलायत क्षेत्र के कई गांवों में छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए बसों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि अब मौसम में बदलाव हुआ है। इसके तहत ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों के समय में कुछ बदलाव किया है। इसके तहत शाम के समय इन बसों की समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed