फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways buses will remain closed on most routes today

Kaithal News: आज अधिकतर रूटों पर बंद रहेंगी रोडवेज बसें

Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will remain closed on most routes today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के चलते रोडवेज सेवाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। शनिवार और रविवार को स्थानीय रूटों पर बसों की संख्या सीमित रहेगी, जबकि पंजाब जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें पूरी तरह बंद रहेंगी।

इस दौरान पटियाला और संगरूर रूट पर केवल पंजाब रोडवेज की बसें ही संचालित होंगी। अन्य सभी रूटों पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन


सीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ और पंचकूला पहुंचाने के लिए कई बसों को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है। ऐसे में डिपो की कुल 202 बसों में से केवल 65 बसें ही आम यात्रियों के लिए चलेंगी। अमृतसर, कटरा, संगरूर, हरिद्वार, जयपुर, पटियाला आदि रूटों पर हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। राजौंद बस अड्डा इंचार्ज राजेश कुमार और बसाऊ राम ने बताया कि चंडीगढ़ व पंचकूला जाने वाले सीईटी परीक्षार्थी असंध रोड पर स्थित बस स्टैंड से बस पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का दावा ः यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

रोडवेज विभाग का कहना है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा ड्यूटी से बची बसों को अन्य महत्वपूर्ण रूटों पर चलाया जाएगा।




परीक्षा के मद्देनजर सरकार के आदेशानुसार यह व्यवस्था लागू की गई है। सीईटी परीक्षा के चलते अधिकांश संसाधन अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने में लगाए गए हैं। -विरेंद्र स्वामी, यातायात प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed