फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways bus traffic stopped after Punjab border sealed

Kaithal News: पंजाब बॉर्डर सील होने के बाद रोडवेज बसों का आवागमन बंद

Mon, 12 Feb 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus traffic stopped after Punjab border sealed
कैथल। किसानों के दिल्ली कूच पर जिले में पंजाब बॉर्डर बंद करने के बाद अब जिला प्रशासन ने रविवार से रोडवेज की बस सेवा भी बंद कर दी है। इसके तहत पंजाब के पटियाला, खनौरी-पातड़ा और समाना जाने वाली बस सेवा को पूरी तरह से बंद किया गया है। अब न तो पंजाब की तरफ से बसें कैथल की तरफ आ रहीं और न ही कैथल से पंजाब की तरफ बसें जा रहीं हैं। चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा को भी वाया पंचकूला से भेजा जा रहा है। रोडवेज ने पंजाब के रास्ते जम्मू-कटरा, पठानकोट जाने वाली बस सेवा को भी आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने रविवार को गुहला के साथ ही खनौरी के संगतपुरा बॉर्डर को भी बंद कर दिया है। यहां पर आईटीबीपी जवानों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आंदोलन के चलते कई किसान नेताओं ने भी अपने मोबाइल बंद कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पूरी स्थित पर नजर बनाए हुए है। बसों के बंद होने से फिलहाल यात्री पंजाब नहीं जा पा रहे हैं। चीका से प्रतिदिन अपने काम-धंधे के लिए बड़ी संख्या में लोग पटियाला आवाजाही करते हैं, लेकिन किसान आंदोलन के कारण लोग पटियाला भी नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब रोडवेज की 100 से अधिक बसें बंद
रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि पंजाब के पटियाला और खनौरी-पताड़ा जाने के लिए हरियाणा व पंजाब रोडवेज की 100 से अधिक बसें बंद हैं। विदित हो कि कैथल व चीका से पटियाला और समाना के लिए प्रतिदिन बसें संचालित होती हैं। इसी प्रकार से कैथल से खनौरी व पातड़ा के लिए बसें संचालित होती हैं, परंतु किसानों के दिल्ली कूच के चलते पंजाब बॉर्डर सील होने से बसों को बंद कर दिया गया है। अब सरकार के अगले आदेशों तक बसें बंद रहेंंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज और कल यात्रा से बचें, आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल करें : एसपी
कैथल की एसपी उपासना ने बताया कि पंजाब के साथ लगते सभी नाके सील कर दिए गए हैं। किसान संगठनों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन ने एकमात्र रास्ता खोलकर पटियाला जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहीं पंजाब जाने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। एसपी ने बताया कि इसके तहत पंजाब के पटियाला जाने के लिए चीका से कल्लरमाजरा, बौपुर, बलबेहड़ा वाले रास्ते का प्रयोग करें। एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कैथल पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि 12 और 13 फरवरी को यात्रा करने से बचें, केवल अति आवश्यक परिस्थिति में ही यात्रा करें। किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed