फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads will be constructed with 30 crores in April

Kaithal News: अप्रैल में 30 करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण

Sat, 22 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed with 30 crores in April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी शुरू होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने शहर को जींद व हिसार और कुरुक्षेत्र जिले को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की योजना तैयार कर ली है। इसके तहत विभाग की ओर से अप्रैल माह की शुरुआत में करीब 30 करोड़ रुपये की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि इन सड़कों का निर्माण न होने से इस समय वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विभाग ने इन सड़कों के निर्माण के लिए निविदा सूचना के साथ ही वर्क आर्डर जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद अब जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों की समय की बचत होगी और हादसों की भी संभावना कम रहेगी।

हादसों की रहती है संभावना ः शहर को दूसरे जिले से जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति बदहाल होने के कारण वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को काफी कठिनाईयों को झेलनी पड़ता है। ऐसे में सड़कों का निर्माण न होने से यहां पर वाहन चालकों के सामने हादसों की संभावना बनी रहती है। ढांड रोड पर इसी महीने की शुरूआत में दो हादसे भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के लिए निविदा सूचना जारी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर लिया गया है। अभी पूरी तरह से गर्मी नहीं आई है तो अभी हाल फिलहाल इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अप्रैल महीने की शुरुआत में इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। - राजकुमार, कार्यकारी अभियंता, डिविजन नंबर एक, लोक निर्माण विभाग, कैथल।

n
तितरम बाईपास से जींद रोड तक चार किलोमीटर छह करोड़ रुपये ः देबवन से नंगूरा तक 19 किलोमीटर 10 करोड़ रुपये।

n
कुरुक्षेत्र बाईपास से ढांड तक 29 किलोमीटर नौ करोड़ रुपये ः शहर के अन्य सड़कें करीब 30 किलोमीटर पांच करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed