फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads and markets looked deserted in the afternoon due to heat

Kaithal News: गर्मी से दोपहर में सड़कें, बाजार दिखे सुनसान

Mon, 08 Apr 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Roads and markets looked deserted in the afternoon due to heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब लगातार गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रही है। दोपहर के समय में सड़कें व बाजार भी सूने दिखने लगे हैं। शाम को चार बजे के बाद लोग सड़कों पर दिखते हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण लोग गर्मी के बचाव के चलते घरों में ही रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंत तक लू चलने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि अब लगातार गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रही है। दोपहर के समय में सड़कें व बाजार भी सुने दिखने लगे हैं। शाम को चार बजे के बाद लोग सड़कों पर दिखे। तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी से बचाव के लिए लोग कूलर की हवा में बैठना मुनासिब समझ रहे हैं। घरों से बाहर निकलने वाले लोग पेड़, मकान, दुकान की ओट में राहत पाने के जतन करते दिखाई दे रहे हैं। तेज गर्मी के कारण गला सूख रहा है। गला तर करने के लिए ठंडा पानी, छाछ, दही, लस्सी, गन्ना, मौसमी का जूस आदि का उपयोग कर रहे हैं। डॉक्टर भी तेज गर्मी में बच्चों का बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। सामान्य नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने बताया कि गर्मी के चलते घबराहट, बेचैनी आदि होने पर नजदीक अस्पताल या डॉक्टर के पास पहुंचकर परामर्श लें। मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंत तक लू चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


आठ व नौ अप्रैल को आमतौर पर मौसम साफ बना रहेगा। 10 से 12 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिक गर्मी होने के चलते किसान खेतों में अपनी फसलों का ध्यान रखें। फसलों के आसपास बीड़ी, सिगरेट व आग चलाकर चाय न बनाए। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से नवरात्र

कैथल/राजौंद। चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के साथ मंगलवार से भारतीय नववर्ष और नवरात्र पर्व का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्र उत्सव को लेकर जिलेभर के मंदिरों में तैयारी अंतिम चरण में है। इस बार मां दुर्गा का आगमन मंगलवार को है, इसलिए उनका वाहन घोड़ा होगा।

प्रतिपदा तिथि आठ अप्रैल रात 11:50 बजे से शुरू होगी। समापन नौ अप्रैल रात साढ़े आठ बजे होगा। इस कारण नवरात्र व्रत व घट स्थापना नौ अप्रैल को की जाएगी। नौ अप्रैल को अमृतसिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि दो शुभ संयोग हैं। मां की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होंगे और मां निरोगता, सुख-समृद्धि व यश, वैभव का वरदान देंगीं। नौ अप्रैल को ही घट स्थापना की जाएगी। इस दौरान सुबह छह बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।


आचार्य राम भगत हरित ने बताया कि मंगलवार व अश्विनी नक्षत्र होने से अमृतसिद्धि योग है, जो अत्यंत शुभ है। घट स्थापना कर मां को लाल चुनरी, लाल वस्त्र, शृंगार का सामान, दीपक, घी, तेल, धूप, नारियल, चावल, कुमकुम, फूल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, मिश्री, कपूर, फल, मिठाई व कलावा अर्पित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed