फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road will be built again from Atala to Manas

अटैला से मानस सड़क का पुननिर्माण होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Road will be built again from Atala to Manas
कैथल। अटैला से मानस तक की सड़क का तीन करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से नवनिर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क को बनाने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। यह सड़क कई वर्षों से कच्ची थी। अटैला व मानस के ग्रामीण बार-बार सड़क को पक्का बनवाने के लिए मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए लोक निर्माण विभाग सड़क को पक्का बनाने में जुट गया है। यह सड़क पक्की बन जाने के बाद लगभग 12 गांव के हजारों लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद सड़कों का निर्माण करवाने के लिए मंजूरी मिली है। लगभग डेढ़ महीने के बाद इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। सड़क पक्की होने के बाद किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। बारिश के समय में सड़क से किसानों का आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के समय कीचड़ हो जाता था। बैलगाड़ी, ट्रैक्टर सहित मोटरसाइकिल निकालने में परेशानी रहती थी। कई बार जगह- जगह गड्ढे होने के कारण किसानों की अनाज से भरी ट्रालियां पलट जाती थीं। अटैला निवासी रमेश, सुल्तान, महिंद्र, बलवान, राजा, संदीप, मनोज व विक्रम ने बताया कि इस सड़क को पक्का बन जाने के बाद तीन से चार किलोमीटर लोगों का कम सफर तय करना पड़ेगा। इससे पहले अटैला मानस होकर लोगों को आना जाना पड़ता था। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केसी पठानिया ने कहा कि अटैला से मानस तक सड़क कच्ची थी। अब इस सड़क को पक्का किया जाएगा। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
स, अटैला, धर्मपुरा, मांझला, लैंडर कीमा, आंधली, खरकां, पिसौल, बैहर साहिब सहित कई गांव के लोगों को कैथल वाया अटैला-मानस होकर आने में तीन से चार किलोमीटर की दूरी कम होने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed