फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road lost in potholes and mud, villagers furious

Kaithal News: गड्ढों-कीचड़ में खो गई सड़क, भड़के ग्रामीण

Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Road lost in potholes and mud, villagers furious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। करनाल-पटियाला हाईवे पर कौल बस स्टैंड से नहर पुल तक सड़क में बने गहरे गड्ढों और दलदल से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।

ग्रामीण शिवकुमार, राजू पंचाल, प्रवीण, सुरेंद्र, कर्मबीर, सावन, कालू, राजेश गोलन, अजमेर, सुरेश और सुशील कुमार ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से पूरी तरह जर्जर है। गहरे गड्ढों और दलदल के कारण यहां से पैदल चलना और वाहन निकालना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी नजर आती है। तब राहगीरों को बहुत परेशानी होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दलदल में वाहन धंस जाने से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया जाता है कि समस्या जल्द हल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाए और उन्हें इस परेशानी से राहत दिलाई जाए। समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे।

यह मामला अब संज्ञान में आया है। शीघ्र ही सड़क के गहरे गड्ढों को भरवाने की कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। -रविंदर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed