फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road jaam, electricity crisis

थाने के सामने लगाया जाम, नहीं निकले पुलिसकर्मी

Mon, 29 Jul 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
road jaam, electricity crisis
कैथल। लोगों द्वारा जाम लगाने के बाद बिजली की तारों को ठीक करते हुए कर्मचारी - फोटो : Kaithal
बिजली निगम की लापरवाही के चलते बारिश के दिनों में सीवन के लोग बेहाल हैं। हालत ये हैं कि पिछले 48 घंटों में महज सात घंटे बिजली आई है। शनिवार रात बारह बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और पुलिस थाने के सामने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। लेकिन पुलिस कर्मचारी बाहर नहीं आए। बाद में बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया और तारें जुड़वा कर बिजली आपूर्ति शुरू करवाई। इसके बाद रविवार को भी दिन भर बिजली नहीं आई। लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछली गर्मी में हुई थी तारों की मेंटनेंस, अब एक ही साल में हुई खराब : विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में कैथल पटियाला रोड पर घरों व दुकानों में बिजली की सप्लाई दे रही तारों को बदला गया था। जिसके बाद वर्ष 2018 की गर्मियों में कुछ हिस्से में इसकी मेंटनेंस की गई थी। लेकिन यह तारें लोड अधिक होने के कारण एक वर्ष भी नहीं चल पाई। जिस कारण अब दोबारा से इन्हीं तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते सीवन में पिछले 48 घंटों में महज आठ घंटे ही बिजली आई।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि करीब बारह बजे तक भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने निगम और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं लोगों ने निगम के अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने शाम पांच बजे तक का परमिट लिया था। लेकिन रात के 11 बजे तक लाइट नहीं आई। जिस कारण लोगों के सब्र का बांध टूट गया और रात को जमकर हंगामा किया। लोगों द्वारा थाना के सामने जाम लगाने के बाद भी किसी भी पुलिस व बिजली अधिकारी की नींद नहीं खुली। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद विभाग के एसडीओ और थाना प्रभारी लोगों के बीच पहुंचे। उनके आने के बाद बिजली कर्मचारियों ने महज एक घंटे में ही तारों को ठीक कर लाइट चालू कर दी। जिसके बाद लोगों ने राहत ली। रविवार को भी समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के कारण तारें बदलने में हुई देरी : विभाग के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस बारे में नगर निवासियों को सूचित किया गया था कि शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की तारें बदली जाने के कारण कट रहेगा। परंतु दिन में बारिश होने के कारण तारें बदलने में देरी हुई। जब लाइन को दोबारा से चालू किया गया तो उस समय थाना सीवन के पास एक स्थान पर स्पार्किंग होने से केबल जल गई। उसके बाद उस तार को ठीक करके नगर की बिजली चालू कर दी गई। तारें बदलने में हुई देरी का कारण बारिश रही।

एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया केबल वर्ष 2011-12 में बदली गई थी। अब चार पोल की केबल बदली जा रही हैं। शीघ्र पूरी केबल बदलने को कहा गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया विभाग के आला अधिकारियों द्वारा की जा रही है। उनके पास केवल इसकी देखरेख करने का कार्य है। शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
वहीं एसएचओ सीवन तेजपाल सिंह ने कहा कि बिजली न आने से लोग सड़क पर एकत्रित जरूर थे, लेकिन जाम नहीं लगाया। लोगों की समस्या को दूर करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed