फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road from Kabutar Chowk to New Sabzi Mandi will be constructed at a cost of Rs 60 lakh.

Kaithal News: 60 लाख से बनेगी कबूतर चौक से नई सब्जी मंडी तक सड़क

Thu, 12 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Road from Kabutar Chowk to New Sabzi Mandi will be constructed at a cost of Rs 60 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के कबूतर चौक से लेकर नई सब्जी मंडी तक करीब 30 वर्ष पूर्व बनी सड़क का अब पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटें और लोहे की ग्रिल भी लगाई जाएंगी।

बुधवार को नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत, भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नौच, नई सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र सतीजा सहित व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नई सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र सतीजा ने बताया कि कबूतर चौक से मंडी तक की सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। इससे आढ़तियों, दुकानदारों और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आढ़तियों ने अध्यक्ष के समक्ष मांग रखी थी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्य को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। कबूतर चौक मार्केट के दुकानदारों और सब्जी मंडी के आढ़तियों की मांग पर इसे प्राथमिकता में लिया गया है। करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से व्यापारियों और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर की अन्य सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक से कबूतर चौक मार्ग तथा सेक्टर-19 और 20 की सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और कार्य शीघ्र आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed