फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road construction stopped for the sixth time in a fortnight

एक पखवाड़े में छठी बार सड़क निर्माण रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Road construction stopped for the sixth time in a fortnight
08-गुहला चीका। सड़क की बजरी उखाड़कर मिट्टी दिखाते हुए ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। गांव सरोला से महमूदपुर तक बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता से ग्रामीण नाराज हैं। शनिवार को एक पखवाड़े में छठी बार ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। इससे काम कर रहे मजदूर मशीनों को सड़क किनारे खड़ी कर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

गांव सरोला, दाबा, चाबा, मलिकपुर व महमूदपुर के ग्रामीण चमकौर सिंह, लखविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, होशियार सिंह, रणजोध सिंह, परमिंद्र सिंह ने बताया कि गांव सरोला से महमूदपुर तक सात किलो मीटर की सड़क मंजूर हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इसके निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार अनियमितता बरत रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है बनाए गए बेड की अच्छी तरह से कुटाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अब उसी बेड पर बिना सफाई किए ही मिट्टी के ऊपर तारकोल व बजरी की परत बिछाई जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि वे पहले भी कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग व गुहला एसडीएम से शिकायत कर चुके हैं। अबकी फिर से पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन, एसडीओ गुहला व एसडीएम को सडक़ निर्माण में अनियमितता बरतने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जेई बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जेई के लौटते ही ठेकेदार ने फिर से मिट्टी युक्त सडक़ पर ही बजरी बिछाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने काम को ही बंद करवा दिया। दूसरी ओर सड़क का निर्माण करवा रहे ठेकेदार अमित शर्मा ने बताया कि विभाग के नियम व मापदंडों के अनुसार निर्माण करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण के बाद वे किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed