{"_id":"645bf217c450e0b49a07e3bf","slug":"road-construction-in-cheeka-from-265-crores-kaithal-news-c-18-1-117323-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में 2.65 करोड़ से सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में 2.65 करोड़ से सड़क निर्माण
Thu, 11 May 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। कक्योर से ककराला व पाबसर-ककराला से डेरा दारा सिंह के मार्ग को दुरूस्त करने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इन दोनों मार्गों पर दो करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। यह जानकारी विधायक ईश्वर सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सभी सड़कों के सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इन्हें एक-एक करके दुरुस्त किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में सभी को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए धन की कोई भी कमी नहीं है। जो भी विकास कार्य हलके में चल रहे हैं, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समयावधि के तहत होने चाहिए। समूचे क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण कार्य पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च होगी। अब क्षेत्र में विकास कार्य विशेषकर सड़कों के निर्माण कार्य की प्रक्रिया समुचित रूप से चल रही है।