{"_id":"67f03668267aa465ac07d0aa","slug":"rksd-gets-overall-trophy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-617252-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी को ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी को ओवरऑल ट्रॉफी
Sat, 05 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/पानीपत। आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत में शुक्रवार को वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में आर्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के संस्थापक सदस्य ओपी शिंगला की स्मृति में प्रदेश स्तरीय शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम दिशाएं फेस्ट-2025 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने चांदी की ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
मुख्यातिथि कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला और विशिष्ट अतिथि प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, सुरेंद्र सिंगला की धर्मपत्नी रश्मि शिंगला, सुरेंद्र सिंगला के पुत्र निखिल शिंगला ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दिशाएं फेस्ट-2025 के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर के 18 महाविद्यालयों से लगभग 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर भाषण, समूह नृत्य, सोलो डांस व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ज्वलंत व समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार सांझा किए। समूह नृत्य, सोलो डांस के प्रतिभागियों ने भी अपनी लाजवाब प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। दिशाएं फेस्ट-2025 में आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने चांदी की ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, रश्मि शिंगला, निखिल शिंगला, आभा गुप्ता व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार बांटे और सभी का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. मधु गाबा मौजूद रहे।
दिशाएं फेस्ट-2025 के परिणाम
nसमूह नृत्य
प्रथम- आर्य पीजी कॉलेज पानीपत।
द्वितीय- आरकेएसडी कॉलेज कैथल और डीएवी पीजी कॉलेज करनाल।
तृतीय- एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल और आईबी पीजी कॉलेज पानीपत।
सांत्वना पुरस्कार ःडीएवी गर्ल्ज कॉलेज यमुनानगर व गीता विद्या मंदिर कॉलेज सोनीपत।
निर्णायक मंडल- डॉ. रामनिवास, डॉ. नीलू खालसा व अशोक कुमार।
nभाषण प्रतियोगिता
प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल।
द्वितीय- आर्य पीजी कॉलेज पानीपत।
तृतीय- देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत।
सांत्वना- जीवन चानना महिला महाविद्यालय अंसध व आईबी कॉलेज पानीपत।
निर्णायक मंडल- डॉ. सतबीर, डॉ. सोनिया व डॉ. दिनेश कुमार।
nसोलो डांस
प्रथम- आईबी पीजी कॉलेज पानीपत। द्वितीय- जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत।तृतीय- आरकेएसडी कॉलेज कैथल। सांत्वना पुरस्कार ःआर्य पीजी कॉलेज पानीपत, एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल, डीएवी गर्ल्ज कॉलेज यमुनानगर। निर्णायक मंडल- डॉ. रामनिवास, अशोक कुमार व डॉ. नीलू खालसा।
nपोस्टर मेकिंग
प्रथम- आईजी पीजी कॉलेज कैथल।
द्वितीय- आर्य पीजी कॉलेज पानीपत।
तृतीय- डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर।
सांत्वना पुरस्कार ः एमएन कॉलेज शाहबाद, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत। निर्णायक मंडल- डॉ. संतोष टिक्कू, डॉ. गीतांजली साहनी, प्राध्यापिका कंचन।