{"_id":"6917750ab15fb2100e0884ad","slug":"rksd-college-swimmers-shine-in-the-swimming-championship-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140660-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वीमिंग चैंपियनशिप में चमके आरकेएसडी कॉलेज के तैराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वीमिंग चैंपियनशिप में चमके आरकेएसडी कॉलेज के तैराक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के तैराकों ने इंटर-कॉलेजिएट स्वीमिंग चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण, 14 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया।
प्रिंस ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। अशम ने 1 स्वर्ण, नवीन कुमार ने 2 रजत, हर्षित शर्मा ने 1 रजत, सुजल ने 1 रजत, रतिश बंवाल ने 1 रजत, रोहित ने 1 रजत, रोहित (पुत्र रमेश) ने 1 रजत, अन्नोल ने 1 रजत, अंकुश ने 1 रजत जबकि प्रिंस ने एक अन्य इवेंट में भी 1 रजत पदक हासिल किया।
कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अशवानी शोरवाला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि तैराकों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का शानदार परिचय दिया है। इतने पदक जीतना कॉलेज के लिए गर्व की उपलब्धि है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने खिलाड़ियों, कोच और खेल विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी कॉलेज की टीम इसी उत्साह के साथ बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगी।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला ने कहा कि खिलाड़ियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और उत्साही प्रदर्शन कॉलेज की मजबूत खेल संस्कृति को दर्शाता है। टीम ने जो समर्पण दिखाया है, वह भविष्य के और भी श्रेष्ठ परिणामों की नींव रखता है। कॉलेज की खेल इकाई ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।