{"_id":"6ad684c346229135d10550c4","slug":"rksd-college-emerges-as-the-overall-champion-of-the-regional-youth-festival-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156791-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी महाविद्यालय बना क्षेत्रीय युवा महोत्सव का ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी महाविद्यालय बना क्षेत्रीय युवा महोत्सव का ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
सामूहिक नृत्य के प्रस्तुति देती कॉलेज की छात्राएं। विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल ने 49वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। कुरुक्षेत्र के लोहार माजरा स्थित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित महोत्सव के तीसरे दिन सभी विधाओं के परिणाम घोषित होने के बाद आरकेएसडी महाविद्यालय को विजेता घोषित किया गया।
महाविद्यालय ने पांच प्रमुख विधा वर्गों में से थिएटर और नृत्य की ट्रॉफी भी हासिल की। साथ ही वर्ष 2014 से लगातार विजेता बने रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। महोत्सव में संगीत, नृत्य, थिएटर, फाइन आर्ट्स और साहित्य सहित पांच प्रमुख वर्गों की कुल 39 विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं। आरकेएसडी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 13 विधाओं में प्रथम, 10 में द्वितीय और दो में तृतीय स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान अश्विनी शोरवाला व प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डॉ. बिजेंद्र कुमार, सह-संयोजक डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. राजीव शर्मा और पूरी संयोजक टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लगातार विजेता बने रहना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
-- -- -- --
सांस्कृतिक गतिविधियों के संयोजन में इनकी रही भूमिका
महोत्सव की तैयारियों और सांस्कृतिक गतिविधियों के संयोजन में डॉ. विनय सिंघल, डॉ. अशोक अत्री, डॉ. रचना सरदाना, डॉ. प्रीति बंसल, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. सूरज वालिया, डॉ. नरेश गर्ग, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. चेतना, डॉ. श्वेता, डॉ. रेखा तंवर, डॉ. अंजलि कुर्रा, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. अनुराग, डॉ. आशा, डॉ. संयोगिता शर्मा, प्रो. सिमरन, प्रो. कैलाश, प्रो. मोहित शर्मा, प्रो. नेहा उस्मानी, प्रो. मुस्कान, प्रो. रितु मुटरेजा, प्रो. विशाल और प्रो. पूजा शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
-- --
प्रतियोगिताओं के परिणाम
प्रथम स्थान
1. रिचवल
2. संस्कृत नाटक
3. जनरल नृत्य
4. इंडियन ऑर्केस्ट्रा
5. रसिया डांस
6. सोलो डांस मेल
7. क्ले मॉडलिंग
8. सांग
9. हरियाणवी स्किट
10. हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा
11. डिबेट (पक्ष)
12. क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-पर्कशन)
13. हरियाणवी डांस
द्वितीय स्थान...
1. क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो
2. हरियाणवी पॉप
3. सोलो नृत्य
4. लूर नृत्य
5. क्लासिकल वोकल सोलो
6. संस्कृत भाषण
7. डिबेट (विपक्ष)
8. मिमिक्री
9. वेस्टर्न वोकल सोलो
10. हिंदी एलोक्यूशन
तृतीय स्थान
1. लोकगीत (जनरल)
2. हिंदी नाटक