फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD College dominated boxing

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज का बॉक्सिंग में रहा दबदबा

Sun, 08 Feb 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
RKSD College dominated boxing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह प्रतियोगिता पांच से सात फरवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभावान मुक्केबाजों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप में आरकेएसडी कॉलेज के पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर न केवल कॉलेज बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज के खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में आत्मविश्वास, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज के मुक्केबाजों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश ने कांस्य पदक जीतकर टीम के लिए मजबूत शुरुआत की। 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्ण ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 से 90 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस शर्मा ने अपने सभी मुकाबले जीतते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सुमित कुमार ने भी स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि डाली।

महिला वर्ग में भी आरकेएसडी कॉलेज की मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में गीतू ने रजत पदक जीता। 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में माफी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में नीतू ने शानदार मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।


54 से 57 किलोग्राम वर्ग में हिमांशी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में ममतेश ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में सलोनी ने रजत पदक, 65 से 70 किलोग्राम वर्ग में सिमरन ने कांस्य पदक, 75 से 80 किलोग्राम वर्ग में अंजलि ने स्वर्ण पदक तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अर्चना ने रजत पदक जीतकर कॉलेज के पदक खाते को और सशक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed