{"_id":"57c5d5af4f1c1bc6162cb5b2","slug":"rksd-college-biometric-attendence-1-sept-start-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरकेएसडी कॉलेज में बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएसडी कॉलेज में बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकेएसडी कॉलेज के प्रोफेसर, कर्मचारी अब ड्यूटी के समय पर इधर-उधर नहीं हो सकेंगे। संस्थान में एसडीएम मनदीप कौर के आदेशों पर बायोमैट्रिक मशीन लग चुकी है। एक सितंबर से पूरे संस्थान की हाजिरी अब बायोमैट्रिक से लगेंगी। आरकेएसडी पीजी कॉलेज, बीएड कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, सांयकालीन कॉलेज, स्कूल में बायोमैट्रिक मशीन लगाने के आदेश जारी हो चुके है। कर्मचारी अपने अंगूठे का निशान मशीन में लगवा रहे है।
जिले का पहला कॉलेज बना
प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने बताया कि बायोमैट्रिक से हाजरी लगाने वाला जिले का पहला कॉलेज है। कर्मचारियों व प्राध्यापकों की हाजरी बायोमैट्रिक से लगने से उनका आने का समय सूचित होगा। जिससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आरकेएसडी पीजी कॉलेज में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए दो बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई है। इसके अलावा फार्मेसी कॉलेज, सांयकालीन कॉलेज, बीएड कॉलेज में बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी।
एससी, बीसी विद्यार्थियों की लगने लगी हाजिरी
कॉलेज में एससी, बीसी विद्यार्थियों की हाजरी बायोमैटिक मशीन से लगने शुरू हो चुकी है। कॉलेज में एससी,बीसी विद्यार्थियों को मिलने वाली स्कोलरशिप का ध्यान में रखकर यह बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई है। जिसमें प्रतिदिन विद्यार्थियों की हाजिरी लग रही है।
विज्ञापन
उठने लगे विरोध के सुर
एक सितंबर से संस्थान में बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगनी शुरू होनी है। जिसे लेकर कॉलेज के कर्मचारियों रोष है। कॉलेज के कर्मचारी जल्द ही एसडीएम से मिलकर समस्या का समाधान करवाने के लिए मिलेंगे। हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन व कॉलेज शिक्षक परिषद भी अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं। कॉलेज प्रोफेसरों की अनुसार कॉलेज के बायोमैट्रिक मशीन का कोई औचित्य बनता है।
आरकेएसडी संस्थान में बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कर्मचारी समय पर आकर काम को पूरा कर सकेंगे। बीएड कॉलेज में पहले से बायोमैटिक मशीन लगी है। पीजी कॉलेज, सांयकालीन कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज में बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएगी।
मनदीप कौर, एसडीएम