फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD College became the overall winner

आरकेएसडी कॉलेज बना ओवरऑल विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
RKSD College became the overall winner
10-ढांड। मंच के माध्यम से कला का प्रदर्शन करते हुए कलाकार। - फोटो : Kaithal
कैथल। जनता कॉलेज कौल में चल रहे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के 45 में जोन यूथ फेस्टिवल में सोमवार को कैथल के आरकेएसडी कॉलेज को ओवर ऑल विजेता घोषित किया गया। यूथ फेस्टिवल में कॉलेज के प्रतिभागियों की 16 टीमें रिक्मैन्डिड (प्रथम), आठ कमेंडिड द्वितीय व नौ प्रतिस्पर्धाओं में तृतीय रही हैं। प्राचार्य डॉ.संजय गोयल ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें इंटर जोनल युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाले रत्नावली सांस्कृतिक महोत्सव में भी महाविधालय प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवाएगा। कॉलेज ने लगातार तीसरे वर्ष जोनल यूथ फैस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी के साथ-साथ पांच में से चार ट्रॉफी-नाट्य, गायन, फाईन आर्ट एवं लिट्रेरी पर कब्जा किया। इनमें शामिल 42 विधाओं में भाग लेते हुए कुल 33 विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, आरवीएस के उपप्रधान अश्विनी शोरेवाला, प्रबंधन समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के महासचिव पंकज बंसल, आरवीएस के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल ने प्राचार्य डा. संजय गोयल, सांस्कृतिक विधाओं के सयोजक डा. जयबीर धारीवाल एवं विभिन्न विधाओं से जुडे़ इंचार्ज एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के अन्य परिणाम
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज पूंडरी प्रथम, क्ले मॉडलिंग में सरकारी कॉलेज भेरियां प्रथम व कोरियोग्राफी में एमएन कॉलेज शाहबाद प्रथम रहा। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने प्रतिभावान कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव छात्र-छात्राओं के लिए एक ऐसा मंच है। जहां वो अपनी प्रतिभा को निखारने का काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed