फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rita and Muskan ran the fastest, Janvi first in shot put

Kaithal News: रीटा और मुस्कान सबसे तेज दौड़ीं, शॉट पुट में जानवी प्रथम

Sat, 14 Mar 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rita and Muskan ran the fastest, Janvi first in shot put
13 ढांड 01 दौड़ में भाग लेते हुए खिलाड़ी 02 विजेताओं को पुरस्कार देते हुए मुख्यातिथि अशोक गुर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 100 और 200 मीटर दौड़ में रीटा, 400 और 800 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया। शॉट पुट में जानवी प्रथम रहीं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल में जीतने वाला खिलाड़ी मेडल प्राप्त करता है, जबकि हारने वाला खिलाड़ी यह सीख लेकर जाता है कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कैसे किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल एक ऐसा मंच है, जहां युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम
प्राचार्य डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में रीटा प्रथम, मंजू द्वितीय और मंजली तृतीय स्थान पर 200 मीटर दौड़ में रीटा प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, रीटा द्वितीय और अंजली दहिया तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला, मुनीषा ने दूसरा और वर्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में जानवी प्रथम, प्राची द्वितीय और सीहा तृतीय स्थान पर रहीं। 100×4 रिले रेस में काजल, कविता, वंशिका और आंचल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अस्मिता, मनीषा, मंजू और दीक्षा की टीम दूसरे तथा रीटा, वर्षा, मंजू और प्रीति की टीम तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में अंजू दहिया प्रथम, मंजू द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। चम्मच-नींबू दौड़ में अभिलाषा ने पहला, साक्षी देवी ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

13 ढांड 01 दौड़ में भाग लेते हुए खिलाड़ी 02 विजेताओं को पुरस्कार देते हुए मुख्यातिथि अशोक गुर्ज

13 ढांड 01 दौड़ में भाग लेते हुए खिलाड़ी 02 विजेताओं को पुरस्कार देते हुए मुख्यातिथि अशोक गुर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed