फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rise in prices of vegetables spoils kitchen budget

Kaithal News: सब्जी के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

Wed, 28 Jun 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rise in prices of vegetables spoils kitchen budget
सीवन। सब्जी के दामों में पिछले एक सप्ताह में आए उछाल से आम आदमी का रसोई का बजट बिगड़ गया है। एक सप्ताह पहले सब्जी के दाम कम थे, लेकिन अब अचानक से सब्जी के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि महंगाई ने आम आदमी की कमर पहले से ही तोड़ रखी थी रही सही कसर अब सब्जी भी पूरी कर रही है। इनमें से सबसे अधिक टमाटर के दाम लोगों को सता रहे हैं। टमाटर कर इस्तेमाल प्रत्येक सब्जी के साथ होता है और इसके दाम अचानक से चार गुना तक बढ़ गए हैं। सब्जी के दुकानदार सब्जी के दामों में बढ़ोतरी का कारण बरसात और मौसम को बताते हैं।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता बलजीत ने बताया कि टमाटर की फसल लोकल तो खत्म हो चुकी है और टमाटर इस समय बाहर से आ रहा है। पहले गर्मी अधिक थी और लू चल रही थी इस कारण से लोकल टमाटर खत्म हो गया। जो सब्जी इस समय लोकल आ रही है उसके दाम तो फिर भी ठीक हैं परंतु जो सब्जी बाहर से आ रही है जिसमें फूल गोभी, मटर, मशरूम आदि शामिल हैं उनके दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय बाजार में सब्जी के दाम (प्रति किलो)
सब्जी
पहले
अब

खीरा
20
50

करेला
20
40

प्याज
13
17

आलू
15
25

हरी मिर्च
40
80

टमाटर
20
80

शिमला मिर्च
30
60

मटर
40
80

भिंडी
30
50

बैंगन
30
40

फूल गोभी
50
100

पत्ता गोभी
30
50

घीया
15
30

पेठा
20
30

तोरी
30
50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed