फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ringtone, Life Saved, Help, Compensation, Kaithal, Haryana

फोन की घंटी ने बचा लिया पूरा परिवार

Thu, 14 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। चीका गांव के वार्ड नंबर दो में एक पूरे परिवार मौत के मुंह में जाने से एक फोन की घंटी ने बचा लिया। बल्बेहड़ा रोड़ पर एक घर की छत ढह जाने से परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। मकान मालिक महिंदर शर्मा ने बताया कि वह मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था और उसने शाम को देर से घर आना की सूचना फोन पर देनी चाही। महिंद्र शर्मा ने बताया कि घर पर मोबाइल बाहर आंगन में रखा हुआ था और बच्चे कमरे के अंदर टीवी देख रहे थे।

उन्होंने बताया कि मोबाइल की घंटी सुनकर जैसे ही बच्चेे फोन सुनने कमरे से बाहर आये तो उसी वक्त कमरे की कच्ची छत का शहतीर टूट गया और छत भरभरा कर ढह गयी। महिंदर शर्मा ने बताया की कमरे में रखा सारा सामान टीवी, मंजे, अलमारी, पंखा और अन्य कीमती सामान छत के नीचे दबकर टूट गया लेकिन भगवान की कृपा से उसका पूरा परिवार सुरक्षित बच गया। महिंद्र शर्मा ने कहा कि अगर वह कुछ देर और अपने घर फोन नहीं करता तो उसके परिवार के कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि वह गरीब व्यक्ति है और मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चला रहा था। अब मकान की छत ढह जाने से उसके सामने सिर छुपाने की समस्या आन खड़ी है। उसने सरकार से मांग की है कि उसे मुआवजा दिया जाए ताकि वह फिर से अपने मकान की छत बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed