{"_id":"6605e25fc48729856a0bfa47","slug":"ring-mobile-shuttering-plate-stolen-kaithal-news-c-18-1-knl1004-356969-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंगूठी, मोबाइल, सरिया शटरिंग की प्लेट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंगूठी, मोबाइल, सरिया शटरिंग की प्लेट चोरी
Fri, 29 Mar 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तीन अलग-अलग जगहों से चोर सोने की अंगूठी, मोबाइल, सरिया, शटरिंग की प्लेट व जैक चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव सिसमौर निवासी साधु राम ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 18 मार्च को आरोपी गगु ने उसकी सोने की अंगूठी चोरी कर ली। अंगूठी की कीमत 30 हजार रुपये है। जांच अधिकारी पवन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी प्रतिभा भाटिया ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 26 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके कार्यालय से एक मोबाइल चोरी करके ले गया। मोबाइल की कीमत 24 हजार 990 रुपये है। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में झज्जर निवासी अनुज ने सदर थाना में शिकायत दी कि उसने गांव धनौरी में एक निर्माण कार्य का ठेका ले रखा है। 23 मार्च को रात के समय आरोपी सोनू व बिट्टू उसके कार्यस्थल से सरिया, शटरिंग की प्लेट व जैक चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख रुपये है। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।