फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rice price, high, 200 rupee hipe, kaithal

धान की कीमतों में 200 रुपये तक की उछाल, किसानों में खुशी

Mon, 17 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 17 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
rice price, high, 200 rupee hipe, kaithal
किसानों में खुशी की लहर - फोटो : फाइल फोटो
धान की कीमतों में आए उछाल से किसानों में खुशी की लहर है। चार दिन में धान की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आई है। अभी तेजी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। लगभग चार दिन पहले 1121 किस्म की धान 1900, मुच्छल 1800, 1509 किस्म की 1800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी, वह भी रविवार को यह 2100, 2000 और 2050 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर बिकी है। इतना ही नहीं सभी किस्मों की धान मंडी में आते हाथों-हाथ बिक रही है।
विज्ञापन


विदित रहे कि पहले किसानों की पीआर किस्म की धान 1200 से 1350 रुपये तक बिकती थी और किसानों का आरोप था कि उनको पर्चा 1510 का और कीमत कम की मिलती है। जिसको लेकर हर रोज जाम व हड़ताल रहती थी। बाद में तंग आकर प्रदेश सरकार के द्वारा 22 प्रतिशत तक नमी की धान खरीद करने के आदेश जारी किये गए और एक प्रतिशत नमी के हिसाब से एक किलो के मूल्य का कट लगाकर खरीद करने के आदेश दिये गये, परंतु पर्चा समर्थन मूल्य 1510 का ही कटेगा, कट के नाम पर धान का वजन कम कर दिया जाएगा। इसके बाद से खरीद सुचारु रूप से चली और गुप्त सूत्रों से पता चला कि न तो नमी के नाम का वजन कम किया गया और न ही कम मूल्य का पर्चा। खरीद एजेंसियों की मिलिंग करने वाले राइस मिल मालिकों के द्वारा इस समय धान के कुछ दाम बढ़ा दिए गए, जिससे किसान उस समय अपनी धान लगभग 1400 या कुछ अधिक दामों पर बेचने लगा। अब पीआर किस्म की धान की आवक काफी कम रह गई है और मिल मालिकों द्वारा खरीद करने की होड़ लगी हुई है। इस समय यह धान, जो कभी 1350 बिका करती थी, अब 1550 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। मात्र चार पांच दिन में ही पूरे 200 की तेजी आई है। दूसरी ओर अब मंडी के अंदर बारीक धान 1121, मुच्छल भी आनी शुरू हो गई है। इस धान में भी तेजी आई है।
विज्ञापन


किसान रामकुमार, सतनारायण, राजेंद्र कुमार सहित अन्य ने कहा कि यही धान 4 से 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक चुकी है। लेकिन इस बार यह 2000 रुपये से कम ही बिक रही थी। अब तेजी आई है तो अच्छी बात है। यह तेजी बनी रहे और किसानों को और ज्यादा दाम मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed