फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rice mil

सभी राइस मिलों का हो चुका फिजिकल वेरिफिकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
rice mil
rice mil - फोटो : Kaithal
फिजिकल वेरिफिकेशन के अंतिम दिन टीम नंबर-13 ने दो राइस मिल व टीम नंबर-10 ने एक राइस मिल का फिजिकल वेरिफिकेशन किया। टीम नंबर-13 के सदस्य सुशील भुक्कल ने बताया कि उन्होंने आज दो राइस मिलों की पीवी करने के साथ ही अपना कार्य पूरा कर लिया है और रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। उन्होंने बताया कि आज केडी राइस मिल व जेपी राइस मिल का निरीक्षण किया गया। उधर टीम नंबर-10 की इंचार्ज रोजी ने बताया कि उनकी टीम ने आज ओमप्रकाश राइस मिल का फिजिकल वेरिफिकेशन किया, जिसमें धान के कट्टों व चावलों के कट्टों की गिनती, उनका मापतोल, स्टॉक एंट्री सहित पूरे रिकार्ड की गहनता से छानबीन की गई। उन्होंने बताया कि उनकी टीम को रेंडम अलाटमेंट में नौ राइस मिल दी गई थी, जिनकी पूरी गहनता से छानबीन उपरांत वेरिफिकेशन रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई हैं। ओम प्रकाश राइस मिल के मालिक रोबिन अरोड़ा ने बताया कि उनकी मिल में तीसरी बार चेकिंग हुई है और पहले भी हर प्रकार का रिकार्ड सही था व अब भी रिकार्ड बिल्कुल सही हैं। वहीं दूसरी और हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान हंसराज सिंगला का कहना है कि पूरे हरियाणा में करनाल की दो मिल व कुरुक्षेत्र की दो मिलों को छोड़कर बाकी सबकी फिजिकल वेरिफिकेशन हो गई हैं। किसी भी राइस मिल में किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई हैं। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री हरियाणा से अपील की कि उनके राइस मिलों में चावल रखने की जगह उपलब्ध नहीं है, इसलिए उन्हें चावल रखने की जगह अलाट करवाई जाए ताकि समय पर चावल निकालकर सरकार को दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed