{"_id":"6828ed84b3b0c15df40b4650","slug":"respect-rally-taken-out-for-admission-kaithal-news-c-18-1-knl1004-649325-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दाखिला दिलाने के लिए निकाली सम्मान रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दाखिला दिलाने के लिए निकाली सम्मान रैली
Sun, 18 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। स्यों माजरा के सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्या चरणजीत कौर के मार्ग दर्शन में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने व हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले अर्पणदीप सिंह के सम्मान में रैली निकाली गई।
रैली का सबसे पहले स्यों माजरा ग्राम पंचायत की तरफ से सरपंच बलविंद्र सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद यह रैली दाबन खेड़ी के सरकारी स्कूल में पहुंची। वहां सरपंच स्वर्ण सिंह, मास्टर दर्शन सिंह, स्कूल शिक्षक भूपेंद्र सिंह, भगवानदास शास्त्री, भगत सिंह, चांद रानी ने स्वागत किया। अर्पणदीप सिंह का मुंह मीठा करवा उनके पिता यादविंद्र सिंह, माता रमनदीप कौर व स्यो माजरा स्कूल के पूरे स्टाफ को बधाई दी।
इसके बाद में रैली का चाणचक गांव व चाणचक प्लॉट में स्वागत किया गया। यहां पर सरपंच संदीप राम, शिक्षक सुनील शर्मा, महेंद्र सीड़ा व चाणचक में सतनाम सिंह व चरणजीत कौर खालसा ने रैली का स्वागत किया व अर्पणदीप सिंह को बधाई दी। रैली का फिर दूसरे स्कूल में मुख्य शिक्षक कुलदीप नैन, नवीन कुमार, बलजिंद्र सिंह, सरपंच दर्शन सिंह, बिजली विभाग से रमेश कुमार, हैप्पी व कश्मीर सिंह ने अर्पणदीप सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद सम्मान रैली चीका पहुंची। यहां पर कन्या स्कूल में प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने स्वागत किया। संस्कृत मॉडल स्कूल चीका के मुख्य गेट पर बच्चों ने बैंड के साथ सम्मान रैली का स्वागत किया। ऊधम सिंह को श्रद्धांजिल अर्पित कर रैली का समापन किया गया।