{"_id":"627d5f91c2680a204012b6e6","slug":"resolve-to-serve-then-the-nurses-cut-the-cake-together-kaithal-news-knl107995636","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा का लिया संकल्प, फिर नर्सों ने मिलकर काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा का लिया संकल्प, फिर नर्सों ने मिलकर काटा केक
विज्ञापन
13-कैथल। हैप्पी नर्स डे...............जिला नागरिक अस्पताल में केक काटकर नर्स दिवस मनाते हुए सदस्या
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत नर्सों, सहयोगियों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने मिलकर बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया। इस मौके पर सभी ने मरीजों की सेवा की शपथ ली और फिर मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को नर्स दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रवीन व नर्सिंग ऑफिसर नीलम सिद्धू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 12 मई को नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन इटली के फ्लोरेंस में जन्मी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को समर्पित है। उन्होंने एक नर्स के रूप में घायलों की जान बचाकर देवदूत का खिताब हासिल किया था। नाइटिंगेल से प्रेरित होकर आज सभी नर्सें सेवा भाव से अपना कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर वीना कालड़ा, संगीता, अनिता, नीतू व नीलम मौजूद थीं।
उधर, रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भी नर्स दिवस मनाया गया। कॉलेज के संचालक सुभाष संधू ने बताया कि 2022 में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम नर्सेस -ए वॉयस टू लीड- इनवेस्ट इन नर्सिंग एंड रिस्पेक्ट राइट्स टू सिक्योर ग्लोबल हेल्थ है। इसका अर्थ है कि नर्सें नेतृत्व के लिए एक आवाज बुलंद करें और ग्लोबल हेल्थ को सुरक्षित रखने के अधिकारों का सम्मान करें। इसका अर्थ अध्यापिकाओं ने मिलकर नर्सिंग विद्यार्थियों को समझाया। विद्यार्थियों के लिए चार्ट प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
छात्राओं ने ली शपथ
सीवन। नगर के परम ज्योति स्कूल ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप के चेयरमैन वेद प्रकाश मुंजाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नए सत्र की छात्राओं ने भविष्य में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की शपथ ली। चेयरमैन वेद प्रकाश मुंजाल ने कहा कि आज ही के दिन नर्सिंग की फाउंडर फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन होता है। उन्हें लेडी विद लैंप भी कहा जाता है। उनके जन्मदिवस पर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर छात्राओं ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर पुष्पा मुंजाल, विक्रम मुंजाल व कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

14-कैथल। नर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में मोमबत्ती जलाकर शपथ लेते हुए छात्राएं।- फोटो : Kaithal