फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Resolve pending complaints in camps soon: DC...

Kaithal News: अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के दिए निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 15 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Resolve pending complaints in camps soon: DC...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी प्रीति ने की और नशे के खिलाफ सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए।

डीसी प्रीति ने कहा कि गांवों और शहरों को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए सभी विभागों को सख्ती के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, मरीजों के डाटा और कार्यप्रणाली की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को सरकारी या सार्वजनिक परिसरों में भांग जैसे पौधों को तुरंत उखाड़ कर नष्ट करने के लिए कहा।
विज्ञापन


डीसी ने ड्रग कंट्रोलर और पुलिस अधिकारियों को मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने, आकस्मिक चेकिंग बढ़ाने और पकड़े गए मामलों में सप्लाई चेन को ट्रेस कर उत्पादन केंद्र तक पहुँचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा रोकथाम के लिए जागरूकता उतनी ही जरूरी है। स्कूलों और कॉलेजों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम और काउंसलिंग कराई जाए। शिकायत बॉक्स की नियमित जांच हो ताकि विद्यार्थी नशा बेचने वालों की सूचना सुरक्षित रूप से दे सकें। ग्रामीण स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने के लिए आशा वर्कर, ग्राम सचिव और पटवारियों को सक्रिय करने तथा ग्राम सभाओं के जरिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed