फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Resignation sought from the head of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee

राज्यस्तरीय समाचार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान व कार्यकारिणी से मांगा इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Resignation sought from the head of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee
50-कैथल। नीम साहेब गुरूद्वारे में बैठक के दौरान जानकारी देते हुए 21 सदस्य। - फोटो : Kaithal
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान संत बलजीत सिंह दादूवाल व उनकी ग्यारह सदस्यीय कमेटी को अवैध बताकर मंगलवार को 21 सदस्यों ने कैथल के गुरुद्वारा नीम साहब में बैठक कर सर्वसम्मति से अवैध बताकर इस्तीफा मांगा है।
विज्ञापन

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सदस्य दीदार सिंह नलवी ने कहा कि बाबा बलजीत सिंह दादूवाल चुनाव के माध्यम से हरियाणा कमेटी के प्रधान बने थे। इसके बाद नियमानुसार उन्हें जनरल बॉडी की बैठक में बहुमत साबित करना था। लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने एक्ट के विपरीत अपनी अलग ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी बना ली। जबकि इसके लिए जनरल बॉडी से सहमति लेनी थी। वर्ष 2020-21 व 2021-22 के लिए जनरल बॉडी से बजट मंजूर करवाना था, वह भी नहीं कराया।
विज्ञापन

इस तरह से हरियाणा की गुरुद्वारों की गोलक से लाखों रुपया खर्च किया जा रहा है। जो नियमानुसार नहीं है। नलवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा बलजीत सिंह व उनकी कार्यकारिणी एक्ट के विपरीत अवैध तरीके से प्रशासनिक व वित्तीय काम कर रही है। इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार ने एक्ट के विपरीत दस नए सदस्य बना दिए। अब सदस्य 51 हो गए हैं। जो एक्ट के अनुसार नहीं है। इसीलिए मंगलवार को गुरुद्वारा नीम साहब में बैठक करके जनरल बॉडी के 21 सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए बाबा बलजीत सिंह व उनकी ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी को अवैध करार देते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। यदि वे ऐसा नहीं करते तो सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे और यदि सरकार भी एक्ट के विपरीत काम करती है तो कोर्ट की शरण लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपों पर एचएसजीएमसी के प्रधान संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि जो भी कमेटी बनाई गई है, वह नियमानुसार है। पहले भी सरकार ने ही 41 सदस्य बनाए थे, अब फिर 10 सदस्य बनाए हैं। जगदीश सिंह झींडा पर भी दीदार सिंह नलवी ने आरोप लगाए थे। अब उनके ऊपर भी आरोप लगाए जा रहे हैं और संगत को गुमराह किया जा रहा है। वह खुद को सीनियर वाइस प्रेजीडेंट लिखते हैं, जो कि गलत है। इस समय सीनियर वाइस प्रेजीडेंट करनैल सिंह निमनाबाद है। यदि फिर भी दीदार सिंह नलवी को कुछ गलत लगता है तो वह कोर्ट जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed