{"_id":"64404e534f1f57474f06cc34","slug":"resentment-among-farmers-due-to-slow-running-of-the-site-kaithal-news-c-18-1-96250-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साइट धीमी चलने से किसानों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साइट धीमी चलने से किसानों में नाराजगी
Thu, 20 Apr 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
ढांड। सोलू माजरा स्थित अदानी एग्रो साइलो में दो दिनों से साइट धीमी चलने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान ईश्वर, संजय शर्मा, बलजीत सिंह, गुरदीप, सुभाष, दिलबाग सिंह, भीम सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह चार बजे से अदानी एग्रो साइलो के बाहर ट्रैक्टर ट्राली लिए हुए खड़े है, लेकिन लाइन आगे चलने का नाम नहीं ले रही है। किसानों का कहना है कि दो दिनों से दिन रात साइलो के बाहर खड़े हुए हैं, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। जब अधिकारियों से बात करते हैं तो वे कहते हैं कि ऊपर से साइट बंद पड़ी है।
किसानों ने अदानी एग्रो के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि जानबूझ कर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। दो दिनों से भूखे प्यासे गेहूं बेचने के चक्कर में सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हो रहे है। दिन में गर्मी तथा रात में मच्छरों से परेशान हैं। जिंदगी में पहली बार ऐसा देखा है कि अनाज भी ऑनलाइन प्रणाली से बेचना पड़ेगा और वो भी दो दिन-रात सड़कों पर गुजार कर। इससे तो मालूम होता है कि सरकार की नादानी अधिकारियों की वजह से परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। सोलू माजरा स्थित अदानी साइलो के प्रबंधक अजय शर्मा ने कहा कि नेटवर्क कमजोर होने की स्थिति में काम धीरे-धीरे चल रहा है। नेटवर्क की कंट्रोलिंग मुख्यालय के पास है। उच्चाधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवा दिया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।