फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Representatives of the teachers' association met officials regarding the teachers' pending demands.

Kaithal News: शिक्षकों की लंबित मांगों के लिए अधिकारियों से मिले अध्यापक संघ के प्रतिनिधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Representatives of the teachers' association met officials regarding the teachers' pending demands.
जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी के सामने अपनी मांगों पर चर्चा करते हुए ​शिक्षक नेता। विज्ञ​प्ति
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान रामफल दयोहरा के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार राणा से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित मांगों और विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं को उठाया। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान और उपाधीक्षक प्रवीण थरेजा भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला कमेटी सदस्य जोगिंद्र सिंह और गुरदेव जांगड़ा, ब्लॉक प्रधान कृष्ण आर्य तथा सतपाल पांचाल शामिल रहे। जिला सचिव अमरनाथ ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सभी वर्गों के शिक्षकों के एसीपी, एलटीसी और मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा मिड-डे मील में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, विद्यालयों के सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों की लंबित प्रोत्साहन राशि जारी करने तथा सभी सरकारी स्कूलों के बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। शिक्षा अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर का पद रिक्त होने के कारण वित्तीय मामलों के निस्तारण में कुछ कठिनाइयां आ रही हैं। हालांकि जल्द ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत एसओ को यह अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिससे लंबित वित्तीय मामलों का तेजी से निपटारा हो सकेगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों के वैध मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed