{"_id":"65fb3b82dd132d26b50b9f85","slug":"report-on-two-accused-in-the-firing-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352143-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों पर रिपोर्ट
Thu, 21 Mar 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ट्योंठा गांव में युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक दोनों आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। वहीं गोली लगने से घायल युवक की हालत में भी पहले की अपेक्षा सुधार है। पुलिस ने युवक के चाचा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
ट्योंठा गांव निवासी विक्रम ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह सीएससी केंद्र चलाता है। 19 मार्च को शाम करीब साढ़े तीन बजे भतीजा गोपाल व उसके चाचा का लड़का बंशी लाल सरकारी स्कूल के पास छोले-कुल्चे की रेहड़ी के पास कुल्चे खा रहे थे। इस दौरान वहां पर गांव का ही रोहित व गांव मोहना निवासी निशांत मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। निशांत ने रोहित के हाथ से पिस्तौल लेकर गोपाल को जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दी। एक गोली गोपाल के दायीं ओर पेट में लगी। वह जमीन पर गिर गया। यह देखकर जब उसने शोर मचाया तो आरोपी रोहित व निशांत बाइक से भाग गए। वे तुरंत गोपाल को सरकारी अस्पताल कैथल ले गए, जहां से डॉक्टर ने गोपाल की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए कल्पना चावला अस्पताल करनाल रेफर कर दिया। पुलिस मामल की जांच कर रही है।