फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Report of gang rape against three including father and son

Kaithal News: पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sat, 13 Apr 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Report of gang rape against three including father and son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथी ने उसे होटल में ले जाकर उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी के भाई और पिता ने भी उसका सहयोग किया।



पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी खींची और विरोध करने पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर थाना में दी गई शिकायत में एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवती ने बताया कि वह पिछले एक साल से आरोपी हिम्मत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। हिम्मत का भाई जगशेर और उनके पिता प्रेम से उसकी जान-पहचान थी। वह वह अक्सर उनसे मिलती थी। युवती के मुताबिक, दो फरवरी 2023 को शहर के एक होटल में आरोपी हिम्मत ने उसे जूस पिलाया। इसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि जूस पिलाने के बाद आरोपी हिम्मत, जगशेर और उनके पिता प्रेम ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींची। जब उनका विरोध किया तो फोटो वायरल करने व उसके जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि पीड़ित युवती हिम्मत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। इस दौरान दोनों का आपसी तक झगड़ा होता था। अब एसपी कार्यालय में दी शिकायत के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed