फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Repair work started in Gynecology ward

Kaithal News: गायनी वार्ड में मरम्मत कार्य शुरू

Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Repair work started in Gynecology ward
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह काम करवाया जा रहा है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से ये विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

वहीं, मरम्मत के चलते वार्ड को भी दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है। इस समय पोस्ट मेटल वार्ड में गायिनी वार्ड चलाया जा रहा। गायिनी वार्ड में मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद बेहतर सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब एक साल पहले ही जिला नागरिक अस्पताल में मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया था। विभाग की ओर से गायिनी वार्ड में मरम्मत के कार्य के लिए पिछले सप्ताह ही कागजी कार्यवाही भी पूरी कर ली गई थी। इससे पहले नगारिक अस्पताल में आपातकालीन वार्ड, सामान्य वार्ड, नेत्र विशेषज्ञ वार्ड और दवा वितरण केंद्र में मरम्मत का कार्य जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये काम करवाए जा रहे ः जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित गायनी वार्ड में नई टाइल लगाई जाएंगी। इसके साथ ही यहां पर व्हाइट वॉश किया गया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार डिलवरी रूम में हुई टूट-फूट की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।


पिछले साल ही सरकार के आदेशों पर मुख्यालय की ओर से पूरे अस्पताल में मरम्मत का कार्य करने के लिए करीब पौने चार करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। इस बजट के तहत छह महीने पहले ही कार्य शुरू किया गया है। इससे पहले आपातकालीन, सामान्य वार्ड और विभिन्न ओपीडी में मरम्मत करवाई गई है। इसके बाद अब गायनी वार्ड में मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसे अगले 15 से 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed